Murder in Chakradharpur : सड़क पर धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या की, पुलिस कर रही जांच

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के पैदमपुर गांव की सड़क पर धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : साप्ताहिक हाटबाजार में आये एक युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या, देखें Video

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के पैदमपुर गांव के टोला जिलिंगबुरु गांव निवासी 22 वर्षीय माली बोयपाई नामक युवक को देर रात में सड़क के बीचों-बीच धारदार हथियार में वार कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. युवक का शव सड़क के बीचों-बीच पाया गया है.

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद टोकलो थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रथमदृष्टया किसी वाहन ने रौंदा – एएसपी
इधर, एएसपी पारस राणा ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया है. वाहन की चपेट में आने से वह काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

लेकिन शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे ने उसके शरीर पर कई वार किए हैं. शरीर के कई हिस्सों में कटने का निशान है.

परिजनों ने कहा हत्या कर सड़क पर फेंक दिया-
इधर, परिजनों का कहना है कि हत्या कर सड़क पर फेंक दिया गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चक्रधरपुर भेजने की व्यवस्था कर रही है.

इसे भी पढ़ें : http://बोकारो : दिनदहाड़े अपराधियों ने शंकर रवानी को गोलियों से छलनी कर दिया हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *