चाईबासा : साप्ताहिक हाटबाजार में आये एक युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या, देखें Video

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित नचलदा गाँव में लगे साप्ताहिक हाटबाजार में आये एक युवक की नक्सलियों ने एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दिया. उसके बाद नक्सलियों ने युवक की मोटरसाईकिल को भी जला दिया.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : नक्सलियों ने की चुडू सिरका की हत्या, एसपी ने की हत्या की पुष्टि

नक्सलियों ने इसी बाइक में लगाई थी आग

घटना की सूचना मिलने पर आज सोनुआ थाना पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार एसओपी का पालन करते हुए सीआरपीएफ के साथ घटनास्थल पहुँचकर शव को बरामद किया. घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार युवक नाचलदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप लगने वाले हाट बाजार में आया था. हाट बाजार में लगने वाले हंडिया की दुकान में जाकर बैठा हुआ था. तभी इसी दौरान कई हथियारबंद नक्सली वंहा पहुंचे और युवक को उठाकर अपने साथ ले गए. हाट बाजार से कुछ दूर ले जाकर किसी बात पर युवक की जमकर पिटाई की और उसकी कनपटी में एके 47 सटा कर गोली मार दी और युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद हाट बाजार में भगदड़ मच गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक नचलदा या आसपास के गाँव का निवासी नहीं है, जिससे ग्रामीण उसे नहीं पहचान रहे हैं. नक्सलियों ने युवक की क्यों हत्या किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. साथ ही अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है की किस नक्सली संगठन ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक नक्सलियों के दस्ते के पहले से ही संपर्क में था. नक्सलियों के लिए सामग्री लाने ले जाने का काम किया करता था. मृतक युवक गोइलकेरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. उसके परिजनों से पहचान की पुष्टि करने के बाद और भी बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें : http://नक्सलियों ने दो माह पूर्व जेल से छूटे अपने ही साथी की गोली मार कर की हत्या, पोस्टर पर्चा फेंक कर ली हत्या की जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु