Adityapur: सालडीह खरकाई नदी घाट पर मिला धनबाद के छात्र का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, एक दिन पहले हुआ था लापता ​

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह खरकाई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें:-Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ साल से छिप रही ब्राउन शुगर तस्कर नाजिया परवीन और शातिर अपराधी विपुल कर्मकार गिरफ्तार

नदी घाट में शव देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय वार्ड 13 के पार्षद शांतनु कुमार को दी गई, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी।
​सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

​प्राप्त शव की शिनाख्त धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24 में अपने एक मित्र के साथ किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके मित्र ने आरआईटी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
​शुक्रवार सुबह सालडीह खरकाई नदी घाट से सुमित का शव बरामद होने के बाद परिजनों और दोस्तों में मातम पसर गया है। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच में जुट गई है।

http://Adityapur:दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में प्रशासन मुस्तैद: सुरक्षा, सुगम यातायात और पार्किंग के लिए नगर आयुक्त ,डीटीओ समेत पुलिस अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *