टेकासाई आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं, आत्मनिर्भरता और गांव के विकास पर जोर

टेकासाई आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा में उमड़ी महिलाएं।

टेकासाई। टेकासाई आजीविका महिला संकुल के तत्वावधान में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सखी मंडल की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद सदस्य श्रीमती लालमुनि पूर्ति, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे, समाजसेवी सुमी पूर्ति और मुखिया अनीता पूर्ति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

वार्षिक आमसभा के दौरान पिछले वर्ष किए गए कार्यों, आय-व्यय और सखी मंडल की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सखी मंडल के माध्यम से गांव में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए।

 

टेकासाई आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा में उमड़ी महिलाएं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लालमुनि पूर्ति ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सखी मंडल की दीदियां लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

समाजसेवी सुमी पूर्ति ने कहा कि महिला समूहों की एकजुटता ही गांव के विकास की कुंजी है। उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे ने भी महिलाओं को एकजुट होकर गांव के विकास में सहयोग करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

आमसभा में सैकड़ों महिलाएं, सखी मंडल की दीदियां और मिशन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर आजीविका मिशन को और मजबूत बनाने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

मौके पर मुनिया महतो पीआरपी, सरस्वती कुदादा, पूनम देवगन, सुमित्रा देवी, रायमुनि कुदादा, सोमवारी कलुंडिया, अनीता दास, अकरम कुमार महतो, शीला बिरूली, सरिता कुदादा, सुमित्रा बिरूली, रिंकी देवी, रीना कुदादा, आशा समद, जसमती कलुंडिया, रॉबिन देवगन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *