बागबेड़ा में गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा के साथ देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Jamshedpur (जमशेदपुर) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोपी गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.428 किलोग्राम गांजा, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गांजा तस्करी मामले में नरसिंह मछुवा को 14 साल का कठोर कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के आसपास गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि गांजा बिक्री में शामिल आरोपी के पास हथियार मौजूद है। इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की और गुप्तेश्वर गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा, हथियार, कारतूस और नकदी बरामद हुई।

 

छापेमारी में पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और गांजा पैक करने वाले प्लास्टिक पाउच भी मिले। पुलिस के मुताबिक, इन सामानों का इस्तेमाल गांजा की तौल और छोटे पैकेट तैयार कर बिक्री करने में किया जाता था।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जमशेदपुर जिले के अलग-अलग थानों में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बागबेड़ा थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप उसे कहां से मिलती थी और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। बरामद मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान के आधार पर पुलिस संभावित गांजा सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

http://Chandil: कपाली में अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: पिता-पुत्र गिरफ्तार, कार्रवाई में 5.19 लाख रुपये नकद, 3 किग्रा गांजा बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *