पश्चिमी सिंहभूम के भनगांव में हाथिनी की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

हाथी

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भनगांव में शुक्रवार को एक हाथिनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हाथिनी का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हाथी

Saraikela Elephant Death: सरायकेला: बिजली के तारों ने ली हाथी की जान, तिरुलडीह-सपारूम जंगल में मचा हड़कंप ​जांच में जुटी वन विभाग की टीम

वन विभाग के अनुसार हाथिनी मृत अवस्था में पाई गई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। विभागीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। हाथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

पिछले एक साल में करीब सात हाथियों की मौत

स्थानीय जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले करीब एक वर्ष से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के झुंड कई गांवों में पहुंचकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र में करीब सात हाथियों की मौत होने की बात सामने आई है।

लगातार हाथियों की मौत और उनकी बढ़ती गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के गांवों में आने से फसल और संपत्ति के नुकसान के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी भय बना रहता है।

हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के गांवों में प्रवेश को रोकने के लिए वन विभाग को स्थायी और प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।

फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। हाथिनी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *