चाईबासा : महिला कॉलेज में “राष्ट्रीय बालिका दिवस” का हुआ आयोजन

 

 

 

Chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा के में DLSA (District Legal Service Authority) पश्चिमी सिंहभूम, कला मंदिर जमशेदपुर एवं महिला कॉलेज एन.एस.एस. बी. एड. यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय बालिका दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला मंदिर जमशेदपुर से आए हुए अजय कुमार मिश्रा ने किया।

 

 

उन्होंने बताया कि भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी। क्योंकि भारत में पहली बार एक महिला इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी थीं और इस वर्ष हम इसकी 15 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

 

महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम भाग्यशाली हैं की हमारे बीच में बालिका दिवस के अवसर पर DLSA एवम कला मंदिर से हमारे बीच अपनी उपस्थिति दिया है। मौके पर उपस्थित DLSA के सचिव राजीव कुमार सिंह जी ने बाल शोषण एवं बाल अधिकार संबंधी अनेक उदाहरण दिए। साथ ही सुरेंद्र प्रसाद एवम SCPCR सदस्य विकास ने भावी शिक्षिकाओं को उत्साहित करते हुए अनेक उदाहरण दिए। बी. एड. विभाग के विभागाध्यक्ष मो.करीम हाशमी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

 

 

इस कार्यक्रम में काजल कुमारी, संजय निषाद,आशीष कुमार , सत्यजीत,देवश्री, डॉ सुचिता बाड़ा, डॉ डोरिस मिंज, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अर्पित सुमन, प्रो.धनंजय कुमार एवम् बी. एड. सेम 1 तथा 2 की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ