चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

 

 

 

 

 

Chaibasa : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक स्तर, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रहने का आवास बनाएगा। आवास निर्माण को लेकर बुधवार को विधायक दीपक बिरुवा ने भूमि पूजन किया।

 

 

 

विधायक ने कहा कि आवास का निर्माण हो जाने से पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य कर्मियों को एक ही छत के नीचे रहने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में आम जनता के साथ पदाधिकारी एवं कर्मियों का भी ख्याल रखती है। प्रखंड में बीडीओ सह सीओ एवं अन्य कर्मियों का आवास काफी पूर्व ही जर्जर हो चुका था। प्रखंड मुख्यालय में आवास नहीं रहने के कारण पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं। आवास बन जाने के बाद सभी पदाधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही रहेंगे। उन्होंने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण करने का निर्देश दिया। 

 

उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुखिया गुरु चरण मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा आइंद, कार्यपालक अभियंता सुरेश पासवान, संवेदक सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *