Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज, 5 किलो का IED बरामद

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापाबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) 5 किलो का आईईडी (IED) बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर, जल्द होगी पुष्टि

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 04 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है.

अभियान के दौरान आज जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापाबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) 5 किलो का I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें : http://Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जवानों 6 तीर IED किया बरामद, किया नष्ट

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ