पश्चिमी सिंहभूम जिले में नवागांव से शुरू हुआ सीप व मछली पालन, मत्स्य निदेशक रांची ने फीता काटकर किया उदघाटन

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी मछलियों के साथ सीपों की खेती शुरू हो गयी है। रविवार को झींकपानी प्रखंड के नवागांव में किसान विश्वनाथ तामसोय के निजी तालाब में सर्जरी किये हुए सीपों को छोड़कर इसकी शुरूआत की गयी।

इसे भी पढ़ें : अनियंत्रित होकर मछली से भरा पिकअप पलटा, चालक मदद मांगता रहा लोग मछली लूटने में लगे रहे

प्रशांत कुमार दीपक मुख्य अनुदेशक मत्स्य निदेशालय रांची तथा पुरती एग्रोटेक पर्ल फार्मिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर बुधन सिंह पुरती ने फीता काटकर इस तामसोय पर्ल फार्मिंग एंड फिश फार्म नामक इस फार्मिंग सेंटर का उदघाटन किया। इसके बाद किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मछलियों के साथ सीपों की खेती की जानकारी दी गयी।

प्रशांत कुमार दीपक ने कहा कि मछली तथा सीपों की खेती करके किसान स्वरोजगार कर सकते हैं। इसके लिये मत्स्य विभाग की ओर से कई स्तर पर हर प्रकार की निशुल्क मदद दी जा रही है। इसके लिये रांची में नि:शुल्क आवासीय ट्रेनिंग की व्यवस्था है। रहने-खाने तथा आने-जाने का खर्च भी विभाग वहन करेगा। पुरती एग्रोटेक रांची के डायरेक्टर बुधन सिंह पुरती ने कहा कि आज सीपों की खेती से किसान स्वावलंबी बन रहे हैं। अब पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी इसकी खेती शुरू हो गयी है। इसके लिये रांची स्थित पुरती एग्रोटेक में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। सीपों की खेती आसान है। कोई भी साधारण तालाब में इसे किया जा सकता है। उन्होंने सीपों के मोती बनने की प्रक्रिया को भी समझाया। पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सक बबलू सुंडी ने किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

ये भी रहे मौजूद

इस मौके मछली पालक महावीर बुड़ीउली, विश्वनाथ तामसोय, ग्रामीण मुंडा मोरेन सिंह तामसोय, जोलेन तामसोय, विजय तामसोय, जगदीश सुंडी, दिलीप बलमुचू, सोमनाथ लागुरी, हवलदार तामसोय, बलदेव सांडिल, सुशील तामसोय, बादुला तामसोय समेत अन्य किसान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : http://मंत्री ने किया मछली बाजार केंद्र का लोकार्पण, कहा – राज्य में मछली उत्पादन हुआ 2 लाख 38 हजार मैट्रिक टन

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

Adityapur: जलापूर्ति योजना में देरी पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सौंपा मांग पत्र, टेस्टिंग के नाम पर ‘रॉ वाटर’ की सप्लाई और सड़कें तोड़ने पर भारी नाराजगी, नगर आयुक्त की जिंदल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,