‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ से गूंजा पद्मावती जैन विद्यालय, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल

जैंतगढ़ के पद्मावती जैन विद्यालय में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम

जैंतगढ़। झारखंड सरकार एवं समग्र शिक्षा अभियान के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जैंतगढ़-दलपोसी में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विद्यालय परिसर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जैंतगढ़ के पद्मावती जैन विद्यालय में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम

खेल मैदान में विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास के साथ विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम एवं खेल गतिविधियां भी कराई गईं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेलों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कहा गया कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण साधन है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य-दीदी एवं समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने तथा स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *