इटावा में होली के दिन दर्दनाक घटना: विवाद के बाद मां-बेटी ने कुएं में लगाई छलांग

इटावा होली हादसा

 इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित लालपुरा गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मामूली घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में जहां मां को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया, वहीं बेटी की मौत हो गई।

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। लालपुरा गांव निवासी 38 वर्षीय रेखा देवी का अपने पति से होली के दिन ऑटो चलाने को लेकर विवाद हो गया। पति द्वारा उनकी बात न मानने पर विवाद बढ़ गया। आक्रोश में आकर रेखा देवी घर के पास स्थित कुएं की ओर दौड़ीं और उसमें कूद गईं।

मां को कुएं में कूदता देख उनकी बेटी भूमि भी घबराहट और भावावेश में पीछे-पीछे कुएं में छलांग लगा बैठी। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों और प्रशासन का रेस्क्यू अभियान

कुएं से आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के युवक करन सिंह ने साहस दिखाते हुए कुएं में उतरकर रेखा देवी को बाहर निकालने में सफलता पाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अंततः भूमि का शव बरामद किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेखा देवी को महेवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुई इस त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

http://Jamshedpur में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *