आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में पार्वती किस्कु होंगी राजद समर्थित मेयर प्रत्याशी, महासचिव अर्जुन यादव ने की घोषणा

Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल आगामी आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में पार्वती किस्कु को मेयर प्रत्याशी के तौर पर समर्थन देगा इस बात की घोषणा राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने सोमवार को गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में राजद बैठक के दौरान की.

जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश सचिव के पद को त्याग कर पार्वती किस्कु ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा. जहां प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने पार्वती किस्कु का अभिनंदन करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलवाई. मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे कोल्हान में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी नगर निगम और निकायों में राजद समर्थन देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. इस मौके पर पार्टी में शामिल होते हुए पार्वती किस्कु ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दलित, पिछड़े ,आदिवासियों की लड़ाई लड़ते आए हैं इसी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को चांडिल डैम में राष्ट्रीय जनता दल का मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता राजद नगर कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार सिंह ,सुनीता बारिक, यशोदा गोप, आरके अनिल, श्यामसुंदर मालाकार ,आशुतोष राणा, रविंद्र महतो ,रामानंद महतो ,इंद्रजीत सिंह, मुकेश झा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *