Gamharia Plantation: गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित

Gamharia:विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वाधान में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री बेदिया ने कहा कि आज का यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारियों को समझने प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर ध्यान देने का अवसर है। वही सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और अच्छा जीवन शैली के लिए  अपने पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।वही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषण वाटिका में भी पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला पर्यवेक्षिका और कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रही।

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद