सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रक को PLFI उग्रवादियों ने फूंका, SP ने की पुष्टि

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती पोड़ाहाट जंगल के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत लोढाई से सेरेंगदा तक सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया है. घटना रविवार की शाम की है.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने भी इसकी पुष्टी की है. उन्होंने बताया कि विकास कार्य में लगे वाहन को पीएलएफआई उग्रवादियों के द्वारा रविवार की शाम घटना को अंजाम दिया. उग्रवादियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है. ट्रक सीमेेंट लेकर कार्य स्थल जा रही थी, की तभी पीएलएफआई उग्रवादियों ने गाड़ी को रोककर आग के हवाले कर दिया है. पुलिस पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

हालांकि गाड़ी के वाहन के चालक को डांट कर गाड़ी से उतार दिया उसके बाद गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप