आदित्यपुर पुलिस ने आर्म्स के साथ हिस्ट्रीशीटर संजय लोहार को किया गिरफ्तार भेजा जेल, सुजय नंदी हत्याकांड में था आरोपी

Saraikela:- आदित्यपुर एस टाइप चौक से आर्म्स के साथ पकड़ाया सालडीह बस्ती निवासी और वर्तमान में रामजनम नगर कदमा निवासी संजय लोहार को आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की और जेल भेज दिया है.

 

प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि संजय लोहार उर्फ काजू आदित्यपुर का चर्चित बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी सुजय नंदी हत्याकांड में शामिल था, जिसमें गिरफ्तार होकर जेल गया था. इसी मामले में उसे जमानत मिली थी. इसके अलावा इसका आपराधिक इतिहास बिष्टुपुर थाना से मिला है, जहां से संजय दो बार 2019 में बिष्टुपुर चोरी और एक बार आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था. उन्होंने बताया कि उसे विश्वकर्मा पूजा के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में गुप्त सूचना के आधार पर लोडेड पिस्टल के साथ एस टाइप के शालीग्राम स्वीट्स के पास से पकड़ा गया था. सूचना मिली थी कि वह किसी से रंगदारी वसूलने के लिए 2 दिन से वहां चक्कर लगा रहा था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *