कपाली : धरनीगोड़ा के 3 घरों में चोरी पुलिस जुटी जांच में

Saraikela: सरायकेला जिला अंतर्गत कपाली ओपी के धरनीगोड़ा में बीती रात तीन- तीन घरों में चोरी की घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात धरनीगोड़ा निवासी मनोरंजन महतो के घर पर चोरों ने सेंधमारी करते हुए घर में रखें आभूषण पर हाथ साफ किया. वही चोरों ने स्थानीय माखन महतो के घर से भी आभूषण की चोरी की. जबकि स्थानीय चांदू कुम्भकार के घर से भी चोरो ने आभूषण चुरा फरार हो गए.घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों द्वारा कपाली पुलिस को सूचित किया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की गई. कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि चोरी की घटना का मामला सामने आया है लेकिन पीड़ित परिवारों द्वारा अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *