चाईबासा : कांग्रेस भवन में मनाया गया पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस@thenews24live

Chaibasa : कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में धूमधाम से मनाया गया. समारोह में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास द्वारा पार्टी ध्वज फहराया गया तथा वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा और राष्ट्रगान का सस्वर पाठ किया गया.

 

स्थापना दिवस पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्तागण

कांग्रेस का स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बम्बई स्थित गोकलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज के हॉल में हुई थी और उस प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता उमेश चंद्र बनर्जी ने की और एओ हयूम इस अधिवेशन में संस्थापक महामंत्री बने. हयूम 1885 से लेकर 1906 तक लगातार महामंत्री के पद पर कार्य करते रहे. कांग्रेस की स्थापना आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिए की गई और तत्कालीन ब्रिटिश राज के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया और आजादी की लड़ाई लड़ी. देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी सत्तासीन हुई और पंडित जवाहर लाल नेहरु के नेतृत्व में देश के विकास के लिए बहुआयामी योजनाएं शुरु की गई. स्थापना के बाद से कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. स्थापना दिवस कार्यक्रम के पश्चात भारत जोड़ो यात्रा जोकि 19/12/2022 को आयोजित की गई थी का समीक्षा बैठक भी किया गया.

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, धनश्याम गागराई, डॉ. नंदलाल गोप, विश्वनाथ तामसोय, शंकर बिरुली, राकेश कुमार सिंह, वरीय कांग्रेसी राजेश शुक्ला, रितेश कुमार तामसोय, सनातन बिरुआ, रंजीत यादव, कैरा बिरुआ, शकीला बानो, रजिया खातून, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, रमेश ठाकुर, बासुदेव सिंकु, दीपक सोनकर, नंद गोपाल दास, रवि कच्छप, बिक्रम बिरुली, राकेश मारला, रवि कच्छप, वरुण यादव, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे