देर रात पुरानी बस्ती के गलीसाई में चाकू मार कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur (चक्रधरपुर) : चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती गलीसाई में एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना बीती रात बुधवार की बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ खट्टा स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.

इसे भी पढ़ें : रांची में अनिल टाइगर (महतो) की गोली मार कर हत्या, शूटर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुरानीबस्ती निवासी मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था. इस दौरान कुछ युवकों ने घात लगाकर बैठे थे. इससे पहले युवकों ने खंबे में लगे सभी लाइट को बंद कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने मनबोद सहर के सीने में धार-धार हथियार (चाकू) से बार कर दिया. युवकों से बचने के लिए मनबोद भागने लगा. लेकिन जख्म अधिक होने के कारण भागने के क्रम में मनबोद गिर पड़ा और अधिक रक्त रिसाव होने से उसकी मौत हो गई. इधर गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचो- बीच पड़े युवक की शव को देखा. लोगों ने इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना को दी. श्री जेना ने घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. गलीसाई में लगे सीसीटीवी की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है. वहीं शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना शहर में आज की तरह फैल गई.

मृतक के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक काफी मिलनसार और अच्छा स्वभाव वाला युवक था. आखिर उसकी हत्या क्यों हुई इससे सभी निशब्द है. सभी ने हत्या क्यों हुई इसके निष्पक्ष जांच करने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं. ताकि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सकें. परिजनों ने बताया कि कमाने वाला वह अकेले व्यक्ति था. जिससे पूरा परिवार चलता था. युवक की हत्या से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें : मागे पर्व के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज