Police got a big success, recovered 18 thousand detonators : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 हजार डेटोनेटर किया बरामद, किया नष्ट

चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहा है पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्च ऑपरेशन के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत हुसिपी गांव के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा पूर्व से छुपाकर रखे गये लगभग 18000 (अठारह हजार) डेटोनेटर बरामद किया है. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने किया नाकाम, 14 IED व 52 किलो अमोनिया नाइट्रेट बरामद कर किया नष्ट

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी दी गई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने और लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, सीआर०पी०एफ० 60 BN एवं झारखण्ड जगुआर के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए. टोन्टो थानान्तर्गत हुसिपी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाकर रखे गये लगभग 18000 (अठारह हजार) डेटोनेटर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

http://पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, आईडी डेटोनेटर अन्य सामग्री बरामद

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ