Police Got Success In Naxalite Operation : नक्सल अभियान में पुलिस को मिली सफलता, सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सली डम्प को किया ध्वस्त





Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस बल को एक बार फिर सफलता मिली है. अभियान के क्रम में गोईलकेरा थानान्तर्गत बोंगासिउ के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 01 (एक) पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाया था आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया था.

अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत बोंगासिउ के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 01 (एक) पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. नक्सली डम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी –

  1. बॉकी टॉकी सेट-3 नं०
  2. बॉकी टॉकी चार्जर-2
  3. रस्सी-1
  4. इलेक्ट्रिक तार 3 मिमी-180 मीटर
  5. स्पोर्ट्स शूज-1
  6. सिंटेक्स 500 लीटर-1
  7. अन्य दैनिक उपयोग की सामान

इसे भी पढ़ें : http://Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जवानों 6 तीर IED किया बरामद, किया नष्ट

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ