Saraikela: स्कूल में पुलिस की पाठशाला: छात्रों को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया सतर्क

सिनी पुलिस जागरूकता अभियान

सरायकेला: सिनी ओपी क्षेत्र स्थित वार्षिणी+2 विद्यालय में बुधवार, 2 सितंबर को पुलिस प्रशासन की ओर से एक दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों व युवाओं को वर्तमान समय में तेजी से पांव पसार रहे साइबर अपराध, मानव तस्करी तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना था।

सिनी पुलिस जागरूकता अभियान

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट का सही उपयोग बेहद जरूरी है। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी किसी के साथ साझा करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

सिनी पुलिस जागरूकता अभियान

​इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराध पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अनजान लोगों के प्रलोभन व बहकावे में न आने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

​नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को इससे पूरी तरह दूर रहने का संकल्प दिलाया। नशे से स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर असर के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस बल के जवान तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्वी सिंहभूम पुलिस

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली मजबूती, 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी आधुनिक संसाधनों से लैस होगी पुलिसिंग व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी होगी और प्रभावी

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा