पश्चिमी सिंहभूम में H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम H1N1 अलर्ट

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में मौसमी इन्फ्लुएंजा और H1N1 (स्वाइन फ्लू) के संभावित संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने H1N1 सहित संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों के लिए सामान्य वार्ड से अलग विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने तथा आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एमपीडब्ल्यू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

चाईबासा में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, छह दिन में 1143 संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संदिग्ध मरीज मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान H1N1 समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, संदिग्ध मरीजों की पहचान, संक्रमण नियंत्रण, उपचार, नमूना संग्रह और रेफरल व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संक्रमण से संबंधित किसी भी संदिग्ध मामले या सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों को आपसी समन्वय मजबूत रखने और संक्रमण की संभावित स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की नियमित समीक्षा करने को कहा।

पश्चिमी सिंहभूम H1N1 अलर्ट

अस्पतालों में अलग आइसोलेशन वार्ड, दवा-उपकरण भी रखने होंगे तैयार

जिले के सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को H1N1 अथवा अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। ये वार्ड सामान्य मरीजों के वार्ड से अलग होंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों को आइसोलेशन वार्ड में आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, चिकित्सा उपकरण और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा संस्थान भेजने के लिए समयबद्ध रेफरल व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

H1N1 की पहचान और रिपोर्टिंग में देरी नहीं करने की हिदायत

उपायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों को H1N1 के संदिग्ध मामलों की पहचान, रिपोर्टिंग, नमूना संग्रह, संक्रमण नियंत्रण, उपचार और रेफरल से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।

प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि संदिग्ध मरीज की पहचान होने के बाद रिपोर्टिंग और उपचार की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियमित निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों से अपील- फ्लू के गंभीर लक्षण दिखें तो डॉक्टर से लें सलाह

जिला प्रशासन ने लोगों से भी मौसमी इन्फ्लुएंजा और H1N1 से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल अथवा टिश्यू से ढकने, साबुन और साफ पानी से नियमित रूप से हाथ धोने तथा फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति के अनावश्यक निकट संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।

बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी या फ्लू से जुड़े गंभीर लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए बनेगा माइक्रो प्लान

बैठक में राष्ट्रीय बाल किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वास्थ्य जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों को चिह्नित विद्यालयों और निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बच्चों की जांच करने तथा जरूरत के अनुसार उपचार और रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्वास्थ्य जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन का सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ बच्चों और किशोरों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

http://Seraikela Corona patient: गम्हरिया में मिले दो कोरोना संक्रमित,  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्वी सिंहभूम पुलिस

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली मजबूती, 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी आधुनिक संसाधनों से लैस होगी पुलिसिंग व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी होगी और प्रभावी

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा