शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और वीडियो वायरल करने के मामले में युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Chaibasa :- कॉलेज की छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण और वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर देने के मामले में मझगांव के बलियापोसी 25 वर्षीय युवक नगेन्द्र कलुवा को सदर थाना पुलिस ने जेल भेजा है.

इसे भी पढ़ें :- नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भपात कराने के मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार

घटना के संबंध बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना अंतर्गत बलियापोसी खैरपाल गांव निवासी नागेंद्र कुलुवा ने युवती को शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण कर रहा था. इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था. बाद में युवती इसका विरोध किया तो आरोपी नागेंद्र कुलुवा ने वीडियो को सोशल मीडिया में डाल दिया था. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चाईबासा सदर थाना में भादवि एवं आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया था. घटना के बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था. जिसमें चाईबासा सदर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, पुअनि सौरभ कुमार ठाकुर, सअनि रंजीत कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नागेन्द्र कुलुवा को मझगांव पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल चाईबासा भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur water problem: पानी की समस्या को लेकर फ्लैट वासियों ने बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *