गम्हरिया में रेल हादसा, आमडीह फाटक के पास ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

गम्हरिया रेलवे ट्रैक पर शव

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के आमडीह फाटक के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच रेलवे पोल संख्या 263/D12 के पास रेल लाइन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में हुई है। झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी ने मृतक की पहचान करते हुए बताया कि वह उनके ही गांव का रहने वाला था। शव मिलने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना पुलिस को दी।

भोमरा मांझी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस के गुजरने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि जयराम मांझी शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए होंगे और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।

हालांकि, व्यक्ति की मौत की वास्तविक वजह क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग