Ranchi- Ganesh Mahali met Chief Minister Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले गणेश महाली, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, मुख्यमंत्री ने दिया कार्य निर्देश, विभागीय मंत्रियों से भी मिले

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह सरायकेला विधानसभा सीट से झामुमों के प्रत्याशी रहे गणेश महली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सरायकेला क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

झामुमो नेता गणेश महाली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें विभिन्न योजना, समस्या और जनमानस से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उठाया। जिस पर हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई एवं निदान आश्वासन दिया है। हेमंत सोरेन ने गणेश महाली से कहा कि वे सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

मंत्रियों से मिलकर दी बधाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता गणेश महाली ने विधानसभा सत्र के बाद कोल्हान के मंत्रियों से भी मुलाकात की। जिनमें मुख्य रूप से मंत्री दीपक बिरुवा व रामदास सोरेन से मिले तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।