Adityapur Security Guard honored: जांबाज सिक्योरिटी गार्ड्स ने महिला से पर्स छिनतई कर रहें युवक को दबोचा, किए गए सम्मानित

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के पास मंगलवार देर शाम स्कूटी सवार महिला से पर्स छिनतई का कर भाग रहे उचक्के को बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी के सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के संबंध में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के मेंटेनेंस हेड सुरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के पास स्कूटी सवार महिला अपने बच्चों के साथ आ रही थी। तभी स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी धीमा होने पर एक उच्चके ने महिला के कंधे में टंगे बैग को झपट्टामार छीन लिया और भागने लगा। तभी बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी के गार्ड्स जिनमे मुख्य रूप से शामिल महिला सुरक्षा गार्ड शिल्पी शर्मा, अमित ठाकुर प्रीतम कुंडू ने उसे दौड़कर पकड़ कब्जे में लेकर आदित्यपुर पुलिस को सौंप दिया। जांबाज सुरक्षा कर्मियों ने साहस का परिचय दिया जिससे उन्हें बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी के चैयरमेन अमरनाथ ठाकुर और श्रीनाथ ग्लोबल विलेज निवासियों ने साहस पुरस्कार से सम्मानित किया। मौके पर अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि आगे इन सभी सुरक्षाकर्मियों को 26 जनवरी के उपलक्ष पर सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने आम जनों से अपील की है कि वह ऐसे किसी भी घटना की त्वरित जानकारी पुलिस प्रशासन को दे और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान