Chakradharpur : तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना में बाईपी पंचायत के एक गांव में तीन बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत की है.

मामला दर्ज कर मंगलवार को उसकी मेडिकल जांच कराने के लिए पीड़िता को चाईबासा सदर अस्पताल ले भेज दिया गया है. पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के लादु मेलगांडी उर्फ बाबुराम द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ किया करता था. 22 अक्टूबर को उसके घर में जब कोई नहीं था, तब दिन के समय वह घर में घूस गया और वह उस समय घर में सोई थी. जबकि पति रिश्तेदार के घर गए थे. तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी. जिससे महिला डर गई और चुप रह गई. अपने पति को भी घटना की जानकारी नहीं दी. लेकिन बलात्कारी युवक द्वारा उन्हें लगातार परेशान करने लगा और जबरन युवक ने दोबारा उसका यौन शोषण किया. जब उसकी शरारतें बढ़ने लगी तो पीड़ित महिला ने पति को बताया. पति के कहने पर वह आरोपी के उपर चक्रधरपुर थाना में शिकायत की है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति मजदूरी काम करता है जबकि बलात्कारी युवक दो दिन पहले किसी युवती से शादी कर घर लाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप