सनकी पिता ने अपने दो बच्चों का गला रेत कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराइकेला थाना के परसाबहाल गांव में सनकी पिता ने अपनी दो बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी है. आरोपी बुधन सिंह बोदरा ने बीते रात अपनी 8 वर्षीया बेटी नीमा बोदरा एवं 6 वर्षीया बेटी हिरामुनी बोदरा को तेज धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि की है. बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से ठीक नहीं चल रहा था. सोमवार की शाम वह कहीं से आया और दाउली (लोहे का हथियार) को तेज कर रहा था. यह देख कर उसकी पत्नी भाग गई. बाद में कुछ लोगों के साथ वापस लौटी तो घर बंद था. काफी आवाज देने के बाद घर नहीं खोला तो छत से देखा गया. आरोपी पिता ने दोनों बेटी की हत्या कर दिया था. पुलिस घटनास्थल की ओर प्रस्थान कर गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग