आदित्यपुर में छठ महापर्व की तैयारियां : थाना प्रभारी ने जयप्रकाश उद्यान व दोमुहानी समेत प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

Adityapur (आदित्यपुर) : लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर आदित्यपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है।

छठ से पहले खरकई नदी तट पर कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया।

 

छठ घाट

​निरीक्षण दल ने जयप्रकाश उद्यान घाट, साँपड़ा दोमुहानी घाट, गौरी घाट, मांझी टोला घाट तथा सालडीह बस्ती स्थित घाटों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों के सदस्यों व प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

​निरीक्षण के दौरान घाटों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग स्थल तथा नदी में सुरक्षा हेतु कुशल गोताखोरों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। स्थानीय लोगों ने घाटों की सफाई और पहुंच पथ की मरम्मत को लेकर अपनी मांगें रखीं।

​थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण में चिन्हित सभी समस्याओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि समय रहते नगर निगम व संबंधित विभागों के समन्वय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। उन्होंने आमजन से भी पर्व के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

http://Adityapur Law And Order: रामनवमी और चैती छठ को लेकर सरायकेला पुलिस सख्त, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *