Adityapur (आदित्यपुर) : श्रीश्री काली पूजा कमिटी एमआईजी के तत्वावधान में रविवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन का अनुष्ठान गरिमामय माहौल में पूर्ण हुआ।
इस पावन अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर मां काली की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने आगामी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आगामी 7 नवंबर को भव्य पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए 10 हजार असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबलों का वितरण होगा। इसके पश्चात 8 नवंबर को मां काली का मुख्य पूजन अर्चन अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। 10 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें मशहूर भोजपुरी पार्श्व गायिका शिल्पी राज अपनी सुरमयी प्रस्तुति देंगी। इसी दिन कमिटी की वार्षिक स्मारिका पत्रिका का विमोचन भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य अतिथियों के रूप में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह समेत नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर उपस्थित रहेंगे।

भूमिपूजन समारोह में गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, कर्नल आरपी सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, डॉ. नुकुल चौधरी, जगदीश मंडल, ललन शुक्ला, विनय कृष्ण राजू, पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार, प्रेम कुमार निर्मल, नरेश तनेजा, दिवाकर झा, पार्षद सुधीर चौधरी, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, लक्षमन राय, अधिवक्ता सतीश सिंह, पार्षद रिंकू राय, भगवान सिंह, बीपी तिवारी एवं कृष्ण मोहन झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य संजय पांडे, आलोक श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, पप्पू सिन्हा, अभिषेक सिंह, रवि कुमार, सुमित सिंह, राकेश प्रधान, कौशलेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, दीपक, टिंकू, प्रमोद सिंह, सौरव, ब्रजेश कुमार, मुकुल दास, सुनील तिवारी, कन्हैया दुबे, किशोरी जी और मुन्ना जी ने सक्रिय योगदान दिया।








