Adityapur (आदित्यपुर) : स्थानीय एस.आई.एम. टाइप स्थित ‘श्री श्री मां काली पूजा समिति’ द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति, चाईबासा का हुआ भूमि पूजन “खुटी पूजा”
समिति के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी दीपावली से लगातार चार दिनों तक मां काली की पूजा-अर्चना पूरे नेम-निष्ठा के साथ की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भोग) वितरण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, संरक्षकों और सदस्यों ने सामूहिक आहुति देकर अनुष्ठान की सफलता का संकल्प लिया। पुरोहितीय कार्य आनंद पांडे एवं जितेंद्र द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनय सिंह उर्फ मथुरा, मुख्य संरक्षक बबुआ सिंह, महामंत्री संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, राजा घोष, हेमंत ठाकुर, संतोष शर्मा एवं कोषाध्यक्ष हेमंत ठाकुर मौजूद रहे।
साथ ही संरक्षक लक्ष्मी, आर. सिंह, संजय चेचरा, प्रकाश, अरविंद जी, चंदेश्वर, बक्शी, ललन प्रसाद, कुंदन कुमार श्रीवास्तव, अनिल, वीरेंद्र तिवारी, सर्वानंद शर्मा जी, रामविचार जी, सुधाकर ठाकुर, अधिवक्ता सतीश सिंह, सोनू शर्मा, आर.पी. चौधरी, चंद्रचूड़ सिंह, धर्मेंद्र तिवारी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।








