Adityapur: संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर जमशेदपुर में विश्वव्यापी रक्तदान शिविर 28 अक्टूबर को

Adityapur (​आदित्यपुर) : स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश-विदेश के साथ स्थानीय स्तर पर भव्य विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Adityapur: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-III एवं IV में 14वाँ मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

विहंगम योग टाटा संत समाज (पूर्वी सिंहभूम) और आदित्यपुर संत समाज (सरायकेला-खरसावां) के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर बुधवार, 28 अक्टूबर को विहंगम योग टाटा आश्रम, 8 जुबली रोड, सर्किट हाउस एरिया, बिस्टुपुर में आयोजित होगा। शिविर प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा, जहां रक्तदाताओं के लिए जलपान, भोजन, प्रमाणपत्र एवं उपहार की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

​कार्यक्रम समन्वयक नीरज मिश्रा ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज स्वर्वेद के प्रचार-प्रसार के जरिए विश्व मानवता के आध्यात्मिक, नैतिक और सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर समर्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में कई समाज कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। “रक्त सेवा, मानव सेवा” के संकल्प के साथ यह अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संत प्रवर द्वारा स्वयं रक्तदान कर शुरू किया जाता है।

​शिविर को सफल बनाने के लिए हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग मिल रहा है।

समाजसेवी नगीना सिंह ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए महेश कुमार सिंह, कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ. डीपी शुक्ला, अध्यक्ष बिजेंदर उपाध्याय, शंभु पंडित सहित कई कार्यकर्ता जुटे हैं।

​युवाओं को प्रेरित करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अमित मोदक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुकेश कुमार सिंह, बिजेन्दर उपाध्याय, नीरज मिश्रा और प्रणय राय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया है।

http://आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 175 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *