Adityapur (आदित्यपुर) : दिन्दली मार्केट स्थित ब्राह्मण टोला में इस वर्ष भी ‘श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा‘ अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2008 से लगातार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक पूजा अनुष्ठान के लिए मंगलवार, 27 अक्टूबर को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर उपस्थित समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां काली की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण अमन टेंट द्वारा निर्मित होने वाला भव्य काल्पनिक पंडाल रहेगा, समिति के अध्यक्ष छोटू राम ने बताया कि आगामी 7 तारीख की शाम पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य अतिथि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष संतोष थापा व छोटू राम, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता व दीपू कुमार दास, सचिव ओमी राव व राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, बुद्धू गोप व सोमनाथ पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इसके अलावा आलोक पांडेय, सुमित गोप, अजय तंतुबाई, चंचल, अनीश, राकेश और बिष्णु सहित समिति के तमाम सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। भूमि पूजन के साथ ही पूरे ब्राह्मण टोला क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया है।








