उधार का पैसा बेटे ने नहीं चुकाया तो पिता पर किया था चाकू से हमला ,आरआईटी पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

Searikela:  जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एल आई जी 64 रो हाउस निवासी 76 वर्षीय रनेन्दू बनर्जी पर हुए चाकू से हमला मामला में पुलिस ने आरोपी नीलकमल विश्वकर्मा और उसके सहयोगी संतोष दास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.पुलिस ने हमला में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ,आरआईटी थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि, 27 अक्टूबर की शाम तकरीबन 5 बजे रनेन्दू बनर्जी के घर हमले के आरोपी नीलकमल विश्वकर्मा अपने सहयोगी संतोष दास के साथ पहुंचा था। जहां बकाए पैसे को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और तेजधार चाकू से आरोपी नील कमल विश्वकर्मा उर्फ कमल ने रनेन्दू  बनर्जी पर चाकू से वार किया था. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घायल के पुत्र ने आरोपी से तकरीबन 80 हजार रुपये उधार लिए थे। जो वह चुका नहीं रहा था. नतीजतन विवाद बढ़ गया था और आरोपी ने पिता पर ही चाकू से वार कर दिया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हमला में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं घायल वृद्ध का इलाज जारी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग