जागरूकता की कमी के कारण पिछड़ रहे हैं ग्रामीण श्रम शक्ति – बड़कुंवर गागराई

Chaibasa :- राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय – जमशेदपुर के तत्वावधान में कुमारडूंगी प्रखंड के अन्तगर्त ग्राम – कोकरकट्टा में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में “1-दिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन 10 नवम्बर,2022 को किया गया.

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा नेता बड़कुँवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे. अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक होकर आगे आने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. आगे श्री गागराई ने कहा कि भारत गाँवों का देश है तथा ग्रामीण श्रम शक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख मेरुदण्ड है. उन्होंने उनके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा तथा जागरूकता की कमी के कारण ये लोग सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित हैं तथा ये लोग गरीबी, अशिक्षा एवं नशाखोरी जैसी ज्वलंत सामाजिक बुराईयों से ग्रसित हैं जो इनके विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है.


इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने अपने उदबोधन में शिक्षित युवकों को कौशल विकास कर प्रधानमंत्री जी का महत्वाकांक्षी योजना आत्म निर्भर भारत से जुड़कर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. आगे उन्होंने वितीय लेन-देन में डिजिटल साक्षरता तथा झारखण्ड सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित बी ओ सी के तहत निबन्धन कराकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने को कहा.

कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत ने किया. उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं ई-श्रम कार्ड का निबन्धन प्रक्रिया तथा इसका लाभ के बारे में जानकारी दिया. इस कार्यक्रम में 100 महिला एवं पुरूष श्रमिकों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विवेकानंद सत्पथी, कार्यक्रम समन्वयक वासुदेव महाराणा,समाजसेवी वासुदेव बेहरा, गोविन्द चन्द्र गोप, ग्राम प्रधान चन्द्र मोहन हेम्ब्रम, जगदीश नायक, मो.सिराजुद्दीन, इंद्रजीत पान आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *