रेलवे ट्रैक के समीप पोल पर फंदा से लटका शव बरामद, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

Chakradharpur :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डबलिंग कॉलोनी के रेलवे ट्रक समीप पोल नंबर – 312/ 27 में एक व्यक्ति ने गमछे का फंदे बना लटका हुआ शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को लटका देखा और शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते चक्रधरपुर पुलिस और जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची. बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है. शव को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए फंदे से लटका दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को देख कर जांच में जुट गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *