आदित्यपुर सब डिवीजन ने बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान में 82 रेड में 1लाख 30 हज़ार किया जुर्माना

Adityapur: झारखंड बिजली वितरण निगम जमशेदपुर अंचल ने 9 नवंबर को “रेड डे” के अवसर पर जमशेदपुर के चारों डिवीजन में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें आदित्यपुर सब डिवीजन में 82 स्थानों पर छापेमारी की गई.

9 नवंबर को रेड डे के तहत जमशेदपुर अंचल अंतर्गत मानगो, जमशेदपुर, आदित्यपुर सब डिवीजन और घाटशिला डिवीजन में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें कुल 446 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें आदित्यपुर सब डिविजन में 82 स्थानों पर छापेमारी की गई और 24 एफआईआर दर्ज किए गए, जिसमें कुल 1लाख 30 हज़ार रुपए जुर्माना किया गया है। इस संबंध में आदित्यपुर सब डिवीजन विद्युत सहायक अभियंता संजय महतो ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *