Saraikela (सरायकेला) : न्याय को जन-जन तक सुलभ बनाने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने किया। न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 7 चयनित छात्रों को स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कदम न केवल न्यायपालिका की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।










