Saraikela BJP gaon chale Abhiyaan: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए 4 फरवरी से 10 फरवरी तक “गांव चलो अभियान” को बनाएंगे सफल: गणेश महाली

सरायकेला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में “गांव चलो अभियान” की अति महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई।

विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई ,प्रदेश प्रवक्ता जे.बी तुबिद,वरिष्ठ नेता गणेश महाली,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव, रमेश हंसदा के साथ-साथ प्रखंड/मंडल के अध्यक्ष गण एवं इस कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित रहे। सरायकेला खरसावां भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि को लेकर आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगे।इस अभियान से कार्यकर्ता और नेता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जानकारी देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए गांव के लोगों से समर्थन मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *