Saraikela (सरायकेला) : झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होकर चंपाई सोरेन ने समर्थक और जनता के समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। नए अध्याय यात्रा के चौथे दिन चंपाई सोरेन गृह जिला सरायकेला मुख्यालय पहुंचे जहां समर्थकों को जुटाकर कर चंपाई ने राजनीतिक विरोधियों को अपने शक्ति का प्रदर्शन कराया।
ये भी पढ़े: Saraikela Champai New Chapters Journey-4: सरायकेला में चंपाई का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर किया स्वागत
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UUmDIHdUZ8OFaPcHol2UEfgA[/embedyt]
सरायकेला पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान पहुंचने पर चपाई सोरेन का समर्थकों ने ढोल नगाड़े और जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। चंपाई की अगवाई में पूरा सरायकेला नगर खड़ा दिखा।अधिकांश झामुमो का झंडा ढोने वाले कार्यकर्ता भी चंपाई के इस नए अध्याय यात्रा कार्यक्रम में शामिल दिखे। सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित जनसभा को मंत्री चंपाई सोरेन और उनके समर्थकों ने संबोधित किया। इससे पूर्व मंच से जनता का समर्थन मांगा। जहां लोगों ने एक सुर में वीर तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे को बुलंद किया।










