Saraikela CM: Tight security at Champai Soren residence: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, झिलिंगगोडा आवास की चाक चौबंद हुई सुरक्षा

 

 

 

सरायकेला: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. चंपई कैबिनेट में हेमंत मंत्रिमंडल के ही दो पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए आलमगीर और सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली. मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन के सरायकेला जिला स्थित गम्हरिया प्रखंड के झिलिंगगोडा आवास में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है.

 

 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण से पूर्व झिलिंगगोडा आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता करने को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, सरायकेला डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, गम्हरिया बीडीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी आलोक दुबे एवं ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह के साथ मुख्यमंत्री के पैतृक आवास के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पैतृक आवास से सटे इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की है, वही साफ- सफाई कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिजनों में खुशी के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी को लेकर गम का भी माहौल हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मजले भाई दिकुराम सोरेन ने बताया कि सादगी और मेहनत के बदौलत उन पर पार्टी आला कमान ने विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

 

ग्राम वासियों के साथ जिले वासियों की भी बढ़ी उम्मीदें

 

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने के बाद झिलिंगोड़ा गांव समेत सरायकेला जिलेवाशियों में खुशी की लहर है, स्थानीय लोगों में आस है कि अब क्षेत्र का रुका हुआ विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा, वही राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष बताया है, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सरायकेला पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जाने की भी तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *