Saraikela congress General Secretary condolences: राहुल गांधी के पीएम नहीं बनने पर कांग्रेस महासचिव ने इस प्रकार जताया अपना शोक

Adityapur: राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने पर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस महासचिव खिरोद सरदार ने अपने पूर्व घोषित प्रण के तहत शोक जताते हुए अपने सर के बाल और दाढ़ी मुड़वा लिए हैं।
ये भी पढ़े: Adityapur 124th death anniversary of Birsa Munda: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि मनी
कांग्रेस समर्थकों के बीच मुंडन करवाते महासचिव
शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव खिरोद सरदार ने शोक जताते हुए अपने प्राण को समर्थकों के बीच पूरा किया। 8 जून को इन्होने यह घोषणा की थी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के फौरन बाद 9 जून को बाल और दाढ़ी मुंडवा लेंगे, लेकिन उनके चचेरे भाई के निधन होने के चलते इन्होंने शुक्रवार 21 जून को बाल मुड़वा.खिरोद सरदार ने कहा कि ये कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनना देखना चाहते हैं। इन्होंने दावा किया है कि 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर जरूर संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप