Saraikela couple assault: जमीन मुआवजा विवाद में चाचा-चाची पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, हमलावर भतीजा गिरफ्तार

Saraikela: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र में जमीन मुआवजा बंटवारा विवाद में दंपत्ति पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आयी है. जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इसे भी पढ़ें :-

बताया जाता है कि नीमडीह थाना अंतर्गत पितकी के पास शनिवार को बाइक पर पूजा करने जा रहे दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दंपत्ति के सिर पर गहरी चोट आयी है. घटना के बाद घायल दंपत्ति को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि शनिवार को मधुसुदन दास और उसकी पत्नी संजीता दास पूजा करने जा रहे थे तभी जमीन मुआवजा बंटवारा मामले को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे बादल दास ने पति पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला किया है. पुलिस ने आरोपी हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

जमीन मुआवजा का पैसा नहीं मिलने पर रंजिश में किया हमला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिल्ला गांव के मधुसुदन दास और बादल चंद्र दास के बीच पुराना जमीन का विवाद चल रहा है. नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जामडीह में एन एच-33 सड़क निर्माण के दौरान जमीन मुआवजा बंटवारे को लेकर चाचा मधुसूदन दास और भतीजे बादल चंद्र दास के बीच विवाद चल रहा था. मुआवजा का पैसा भतीजे को नहीं मिल पाने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया. इधर हमला में घायल दंपत्ति की बेटी आराधना दास के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे बादल चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हमला में प्रयुक्त तेजधार हथियार भी बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें :- सरायकेला का अफीम तस्कर चढ़ा हरियाणा पुलिस के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *