सरायकेला का अफीम तस्कर चढ़ा हरियाणा पुलिस के हत्थे

Saraikella : जिले के चौका थाना क्षेत्र से अफीम बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को हरियाणा से आयी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गणेश साव चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी गांव का रहने वाला है. जिसने पूर्व में अफीम- डोडा चौका थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर हरियाणा के एक युवक को बेचा था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिला अंतर्गत शाहाबाद थाना क्षेत्र में अफीम डोडा का व्यापार करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी व्यक्ति चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनाई गांव में पंजाबी ढाबा का मालिक है. पुलिस पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि उसे खूंटी गांव का रहने वाला गणेश साव उसे अफीम- डोडा उपलब्ध कराता हैं. गिरफ्तार ढाबा संचालक के निशानदेही पर हरियाणा पुलिस ने चौका पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश साव को गिरफ्तार किया है.
चौका से हरियाणा तक बिछा है अफ़ीम व्यापार का जाल
सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में अफीम -डोडा की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही थी. जिसे लेकर पुलिस द्वारा कई दिनों से अभियान भी चलाया गया. बावजूद इसके यहां खेती कर अफीम डोडा को जाकर पंजाब और हरियाणा ले जाकर बेचा जा रहा है .जिसका खुलासा विगत दिनों हुआ था. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हरियाणा पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ से एक व्यक्ति को अफ़ीम बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु