Saraikela Elephant Accident Death: हटिया -हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत ,बाधित रहा रेल मार्ग

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास बीते रात तकरीबन 3:30 बजे हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की कटकर मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Saraikela Elephant death: कुएं में गिरे हाथी की मौत, 40 घंटे बाद वन विभाग के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी हाथी की जान
बताया जाता है कि हटिया से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन रात तकरीबन 3:30 बजे लेटेमदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, इस बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहा है ,एक हाथी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे कट कर उसकी रेलवे ट्रैक पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद रेल पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घन्टो रेल यातायात बाधित रहा. इधर गुरुवार सुबह-सुबह रेलवे की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत हाथी को रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया है। इसके बाद पोल मरमत कार्य शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *