Saraikela illicit liquor factory: मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन , बिहार के दो युवक चांडिल में बना रहे थे अवैध फैक्ट्री में शराब

Saraikela:सरायकेला एसपी डॉ0 विमल कुमार को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कान्दरबेंड़ा हाथी अण्डर पास के दक्षिण की एन एच 33 के दक्षिण में रांगाटांड गांव में नये बउण्ड्री के अन्दर अवैध शराब का मिनी फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था, अवैध शराब की मिनी फैक्टरी को चाण्डिल पुलिस ने बड़े पैमाने में अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़े:Adityapur Illegal liquor raid: सापड़ा में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब और सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते सरायकेला एसपी डॉ0 विमल कुमार ने प्रेस को बताया कि चांडिल में चल रहे अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी ,जिसे लेकर चाण्डिल एसडीपीओं संजय कुमार के नेतृत्व और चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर और सशस्त्र बल के साथ टीम गठित कर छापामारी की गई. उन्होंने बताया कि कान्दरबेड़ा के समीप एन एच 33 के दक्षिण में रांगाटांड गांव में नये बउण्ड्री के अन्दर अवैध शराब का मिनी फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था । छापामारी में शराब बनाने और कई ब्रांड के कुल 220 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया । वही विभिन्न बांड के भारी मात्रा में ढ़क्कन और बोतल बरामद किया गया । वही कार्य कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफतार की जो विहार के भोजपूर जिला निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार और जमशेदपुर सीताराम निवासी उम्र सोनु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

अवैध कारोबार की सूचना दे होगी कार्रवाई

सरायकेला जिले में अवैध कारोबार रोके जाने के मुद्दे पर एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में जिले में अवैध धंधे नहीं होंगे इन्होंने कहा है कि क्षेत्र में अवैध धंधे संचालित संबंधित जानकारी दें ताकि कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़े: .Saraikela Police Transfer: पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *