Adityapur Illegal liquor raid: सापड़ा में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब और सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस एक्शन मोड में है. इसी क्रम में जिले ज़िला पुलिस को अवैध शराब कारोबारी सापड़ा के उत्तमडीह निवासी शिवा  मंडल के अवैध शराब ठिकाने के विरुद्ध कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई है.

पुलिस ने  शिवा मंडल के अवैध देसी शराब ठिकाने पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण कार्य के सामानों को जब्त करते हुए धंधे में शामिल व्यक्ति विशंभर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि  उत्तमडीह में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए 800 लीटर अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया गया. इस दौरान यहां संचालित शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया गया, पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान यहां से पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त सामानों को ज़ब्त किया है.
छापामारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी
पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर कार्रवाई को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में मुख्य रूप से एसडीपीओ सरायकेला हरविंदर सिंह, पुलिस निरीक्षक आलोक दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रजक, रितेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक जय नारायण शर्मा, मुरारी शंकर समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु