Saraikela IPS Posting:नव प्रतिनियुक्त आईपीएस डॉ बिमल कुमार बने सरायकेला के नए एसपी 

Saraikela: झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के सात जिलों में एसपी बदल दिए हैं. बुधवार को सरकार अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया.नव प्रतिनियुक्त आईपीस बिमल कुमार को सरायकेला खरसावां का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा दुमका, रांची ग्रामीण एसपी, गिरिडीह, पलामू, देवघर, बोकारो और साहेबगंज में भी नए एसपी को भेजा गया है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों पदोन्नति प्राप्त करते आईपीएस डॉ विमल कुमार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों पदोन्नति प्राप्त करते आईपीएस डॉ विमल कुमार

जमशेदपुर और सरायकेला में रह चुके हैं विमल कुमार

आईपीएस विमल कुमार बतौर डीएसपी जमशेदपुर और सरायकेला में योगदान दे चुके हैं.सरायकेला-खरसावां जिला के नए एसपी डॉ. बिमल कुमार बुंडू प्रखंड के रेलाडीह गांव के निवासी हैं, इनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक पंचानन साहू हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम