Saraikela Molestation Accused Arrested : पिस्तौल का भय दिखाकर छेड़खानी करते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

Saraikela : जिले के चांडिल थाना पुलिस ने बीते रात NH-33 पारडीह काली मंदिर के पास पिस्तौल का भय दिखाकर युवती के साथ छेड़खानी करते दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela SP station inspection: आरआइटी थाना पहुंचे एसपी , कहा हत्या समेंत संगीन मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोताही बर्दाश्त नहीं


मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार ने पुलिस मुख्यालय में बताया कि चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पारडीह काली मंदिर, फदलुगोडा के पास दो युवक पिस्तौल के बल पर दुकानदारों को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित छापामारी दल में मौजूद चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से आरोपी दो युवकों को धर दबोचा. जिनकी पहचान हजारीबाग जिला निवासी पुरुषोत्तम पांडे और लोकेश पांडे के रूप में की गई है.

 

पुलिस अनुसंधान के क्रम में वहां कुछ युवतियों द्वारा बताया गया कि इन युवकों ने पिस्तौल का भय दिखाकर छेड़खानी का भी प्रयास किया. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से एक देसी ऑटोमेटेड पिस्तौल, एक स्कूटी संख्या -JH05CR 9888, दो मोबाइल फोन बरामद किया है. आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Accident: अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार महिला को कुचला, स्थिति गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत